पूर्व विधायक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी,गनपत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को रोहिन नदी घाट पर हुआ

रिपोर्ट लालजी यादव

महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के निवासी पूर्व विधायक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी,गनपत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को रोहिन नदी(भौराबारी)घाट पर हुआ।
पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ आनर से सम्मान किया।
ग्रामसभा रामनगर के तकरीबन निवासी 70 वर्षीय गनपत सिंह मंगलवार को निधन हो गया था। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सुबह शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे शव को लेकर लोग जब चले तो पीछे लोगों की लंबी कतार लग गई। 
इस मौक़े पर लोकतन्त्र रक्षक सेनानी,रामबचन प्रजापति,अध्यक्ष फ़िरोज खान,लालमोहन,जयप्रकाशलाल पूर्व चेयरमैन,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय,सपा नेता कृष्ण भान सिंह सैथवार,ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेदप्रकाश सुक्ला,भाकियू के जिला महासचिव रामशीष,
पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व फरेन्दा विधायक विरेन्द्र चौधरी,पीपीगंज से अमित कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह,तहसीलदार राजेश यादव,ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष,एसएचओ पनियरा मय फोर्स सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी मौजूद रहे-